Search
Close this search box.

गंगाशहर में युवक के साथ ऑनलाइन ठगी,शादी का समान के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया,पैसे अकाउंट में डालते ही फोन उठाना बंद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर\ गंगाशहर , 26 जनवरी। बीकानेर में एक शख्स सोशल मीडिया पर दिए विज्ञापन के आधार पर सामान खरीदने के चक्कर में एक लाख रुपए से ज्यादा राशि की ठगी का शिकार हो गया। अब पुलिस को एफआईआर दर्ज करवाई है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। जब से रुपए भेजे हैं, तब से उस व्यक्ति से संपर्क ही नहीं हो पा रहा है।
गंगाशहर में रहने वाले राम सोलंकी के परिवार में शादी के लिए कुछ सामान खरीदना था। उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें बहुत सस्ती दरों पर सामान दिखाया गया। एक मोबाइल नंबर भी दिया हुआ था, जिस पर राम ने संपर्क कर लिया। उस शख्स ने अपना नाम शिवम बताया था। सामान की लिस्ट के साथ ही उसने शिवम को एक लाख छह हजार दो सौ रुपए भेज दिए। इसके बाद से सामान का इंतजार होता रहा, लेकिन सामान नहीं आया। इस पर राम ने बार-बार फोन किया तो उस शख्स ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। तब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। ठग ने इंस्टाग्राम पर श्रीराम ट्रेडर्स के नाम से खुद की फर्म बताई थी। एक पता(एड्रेस) भी दिया था।

सामान नहीं मिलने पर पीड़ित ने अब पुलिस को एफआईआर दी है, पीड़ित की जिस नंबर से ठग से बात हुई वह भी पुलिस को बता दिया है। फिलहाल पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की