DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आया।
सर्किट हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान शशिकांत गहलोत के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपने नेतृत्व के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं साफा पहनाकर श्री गौतम का अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में पार्षद प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत, महामंत्री मुकेश, महामंत्री जयदयाल, कार्तिक गहलोत अजय सांखला, राजू परिहार, कार्तिक भाटी, मोहित भाटी, कृष्णा तंवर, चंदन परिहार, पवन सुथार, ऋषिराज गहलोत, सुभाष बिश्नोई एवं विष्णु गहलोत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सक्रिय भूमिका निभाने का विश्वास दिलाया



