follow us:

Search
Close this search box.

17 वर्षीय लड़की ने अपने गले-पेट पर मारा चाकू,हालात गम्भीर,पीबीम रेफेर।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
  • घर पर दादी थी, अचानक खुद पर किया हमला, NEET की तैयारी कर रही है

खाजूवाला , 6 दिसम्बर। 17 साल की एक लड़की ने चाकू उठाया और अचानक खुद पर हमला कर दिया। उसने पहले अपने पेट पर कट लगाया, इसके बाद खुद का गला काट लिया। उस वक्त घर में सिर्फ दादी थी। यह देख दादी सकते में आ गई। वह चिल्लाई हुई मदद के लिए घर से निकली। लड़की को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

घटना शुक्रवार दोपहर को बीकानेर के खाजूवाला थाना से 4 किलोमीटर दूर एक घर में हुई। लड़की नीट की तैयारी कर रही है। खाजूवाला पुलिस थाने के एएसआई सुरेश यादव ने दैनिक भास्कर को बताया- शुक्रवार दोपहर में खाजूवाला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की घर में घायल हालत में मिली। उसके पेट पर 4 इंच का कट था, जबकि गले पर 3 इंच का कट लगा हुआ था।

उसकी दादी ने चिल्लाते हुए घर से निकली और मोहल्ले के लोगों को बुलाया। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो लड़की लहूलुहान हालत में मिली। उसका गला चाकू से कटा हुआ था। उसके पेट पर भी चाकू से कट लगा था। मोहल्ले वाले ही उसे उठाकर एक कार में लेकर खाजूवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

लड़की के चाचा ने बताया- लड़की की हालत खतरे से बाहर है। पीबीएम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था, इसके बाद भी ऐसा कदम क्यों उठाया? ये अभी पता नहीं चल पाया है। उसका स्वास्थ्य सही होने पर ही इस बारे में जानकारी ली जाएगी। लड़की घर पर रहकर ही नीट की तैयारी कर रही है।

वारदात से पहले पिता को फोन किया था

लड़की ने खुद का गला काटने से पहले पिता को फोन किया था। मजदूरी का काम करने वाले पिता ने उसे बताया कि आधे घंटे में घर आ जाएंगे। वो घर पहुंचते, उससे पहले घटना हो चुकी थी। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राजस्थानी भाषा को 8 वीं अनुसूची में शामिल करने व राजभाषा घोषित करवाने को लेकर राजस्थानी मोट्यार परिषद बीकानेर का प्रतिनिधिमंडल मिला केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम जी से

बीकानेर। राजस्थानी भाषा को 8 वीं अनुसूची में शामिल कर मान्यता दिलाने व प्रदेश में राजभाषा का दर्जा दिलाने को लेकर राजस्थानी मोट्यार परिषद बीकानेर

सड़क सुरक्षा माह में पुलिस का डंडा सिर्फ आम आदमी पर,जब कि कलेक्टर,आईजी की गाड़ी का भी पीयूसी नहीं,इनका चालान कोन करेगा

बीकानेर। सरकारी गाड़ियां शहर में बिना पीयूसी (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) सर्टिफिकेट के दौड़ रही हैं। आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस का डंडा केवल निजी वाहनों पर

पीबीएम हॉस्पिटल में प्रशासन की उदासीनता,कोरोनाकाल में लगाए गए 11 में से 7 ऑक्सीजन प्लांट 4 साल से पड़े हैं बंद, रोज खरीद रहे 1.38 लाख की ऑक्सीजन

11 में से 7 ऑक्सीजन प्लांट 4 साल से पड़े हैं बंद, रोज खरीद रहे 1.38 लाख की ऑक्सीजन बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम

संभाग स्तरीय आरोग्य मेले के दूसरे दिन एम एम ग्राउंड मे लगभग ढाई हजार लोगों ने निभाई भागीदारी,

बीकानेर, 9 फरवरी। जिला प्रशासन तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा एमएम ग्राउंड में आयोजित हो रहे संभाग स्तरीय आरोग्य मेले के दूसरे दिन रविवार को लगभग