बीकानेर,बीकानेर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। हालात यह है कि सुरक्षा का संकट हर किसी को नज़र आने लगा है। कल शाम को बिहार निवासी नवीन कुमार यादव के साथ चाकू दिखाकर लूट होने की ख़बर सामने आई है। नवीन कुमार के अनुसार वह नोखा से बीकानेर आया था। उसकी लालगढ़ रेल्वे स्टेशन से ट्रेन थी। लालगढ़ जाने के लिए हरे रंग की टैक्सी में बैठा। रास्ते में गुरूद्वारे के पास सूनसान जगह देखकर उसे चाकू दिखाया। नौ हजार रूपए लूट लिए। आगे बाबूलाल फाटक के पास उसने बचकर भागने की कोशिश की। आरोप है कि उस पर चाकू मारने की कोशिश भी हुई। वह कैसे भी बचकर भागा। फाटक के दूसरी ओर पब्लिक होने की वजह से आरोपियों को भागना पड़ा। आरोपियों की संख्या दो बताई जा रही है। पीड़ित के अनुसार आरोपी 40-45 साल के लग रहे थे। पीड़ित मौके से अकेले किसी टैक्सी में बैठकर जाने से डर रहा था। बाद में लोगों ने उसे समझाकर एक टैक्सी में मुक्ताप्रसाद थाने के लिए रवाना किया। अब देखना यह है कि मुक्ताप्रसाद पुलिस मामले की पड़ताल कितनी गंभीरता से करती है। पीड़ित ने आपबीती भी बताई है

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


