Search
Close this search box.

ऑटो में गैस भरने के दौरान हुए विस्फोट में घायल हुए व्यक्ति की 18 दिन बाद हुई मौत।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। नोखा कस्बे के सलूंडिया रोड पर दीपावली से एक दिन पूर्व ऑटो में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के दौरान आग लगने से घायल हुए 22 साल के युवक की सोमवार को 18 दिन बाद मौत हो गई। वाल्मीकि बस्ती निवासी कुशाल पंडित ने सोमवार को 18 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए जयपुर में दम तोड़ दिया। सोमवार शाम मृतक का शव जब बस्ती में लाया गया तो चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि 31 अक्टूबर शाम को ऑटो चलाने वाले कुशाल पंडित गैस रिफिलिंग करवाने गया था। वहां अचानक जोरदार विस्फोट होने से आग लग गई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे और दो लोग ओमप्रकाश और मुकेश की मौत हो गई थी। अब इस घटना में तीन जनों की जान जा चुकी है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की