बिकमेर। बीकानेर में दिनों दिन चोरी और छीनाझपटी की वारदाते बढ़ती जा रही है। अब तो हालात ये है कि शहर की गलियों में भी महिलाओं का स्कूटी पर निकलना भी खतरे से खाली नही है। कल नयाशहर थाना क्षेत्र के नत्थूसर गेट पर चेन तोड़कर भागते युवक को लोगो ने दबोच कर पुलिस के हवाले किया वही आज करीब 11 बजे के आसपास पुष्करणा स्कूल पर स्कूटी से निकल रही दो महिलाओ के गले से सोने की चेन तोड़कर झपटामार बाइक सवार हुवे फरार। बाइक पर तीन युवक थे। जिस तरह ये लोग वारदात को अंजाम देकर फरार हुए ऐसा लग रहा है ये महिलाओ के पीछे चल रहे थे। हर दिन शहर में ऐसी घटनाएं हो रही है लेकिन पुलिस के हाथ खाली है। राजनीतिक पार्टियों के अपराध और जुआ शहर से बंद करने के दावे हो रहे है हवा। पश्विम विधायक मोहदय ने बीकानेर की जनता को बड़े बड़े सपने दिखाकर चुनाव जीता था। लेकिन हकीकत कुछ अलग ही बया कर रही है। अब तो शहर के अंदरूनी इलाको में भी कोई सुरक्षित नही महसूस कर रहा है। मौके पर नयाशहर पुलिस पहुँचकर आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। स्कूटी सवार महिलाओ ने उनका पीछा भी किया बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


