Search
Close this search box.

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अक्टूबर 2024 से जून 2026 तक आयोजित होने वाली 70 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अजमेर।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अक्टूबर 2024 से जून 2026 तक आयोजित होने वाली 70 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड ने जारी किए संशोधित शेड्यूल में रिजल्ट की संभावित तारीख भी बताई है। यह बोर्ड की वेबसाइट पर देर शाम जारी किया गया था। बोर्ड के कैलेंडर के अनुसार, साल 2024 में अक्टूबर से दिसंबर तक 11 भर्ती परीक्षाएं होंगी। साल 2025 में 54 भर्ती परीक्षाएं होंगी। साल 2026 की 5 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल दिया गया है। सबसे पहले समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल) होगी, जिसकी संभावित तारीख 22 अक्टूबर 2024 रखी गई है। इसका रिजल्ट 24 फरवरी 2025 को घोषित किया जाएगा। वहीं आखिरी परीक्षा 28 जून 2026 को टैक्स असिस्टेंट (कर सहायक) की होगी। इसका रिजल्ट घोषित करने की संभावित तारीख 12 दिसंबर 2026 बताई गई है।

ये बड़ी परीक्षाएं होंगी अगले साल

कैलेंडर के अनुसार, जेल प्रहरी-2024 भर्ती परीक्षा 9 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल 2025 को होगी। इसका रिजल्ट 12 अक्टूबर 2025 को घोषित किया जाएगा। वहीं पटवारी भर्ती परीक्षा 10 और 11 मई 2025 को होगी। इसका परिणाम 11 सितंबर 2025 में घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने इस बार एग्जाम रविवार के अलावा सामान्य दिन (वर्किंग-डे) में भी करवाने का शेड्यूल तय किया है। इसी तरह संविदा पर होने वाली कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर यानी सीएचओ की भर्ती के लिए परीक्षा 6 जून 2026 को करवाई जाएगी। वहीं ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2025 के लिए एग्जाम 11 और 12 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

सीएम के आदेश के बाद कैलेंडर तैयार

बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी एक साल में प्रदेश में 50 हजार से ज्यादा भर्ती करने का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों (कर्मचारी चयन बोर्ड, आरपीएससी) को भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी करने और जल्द परीक्षाएं करवाने के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश की पालना में कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार को अपनी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का संशोधित कैलेंडर जारी किया है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की