बीकानेर। शहर के चौखूंटी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका पीबीएम में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों की माने तो उसकी हालत चिंताजनक है। जानकारी मिली है कि चौखूंटी स्थित पुराने रेलवे क्रासिंग के पास पटरियों के पास से गुजर रहे लूणकरणसर निवासी गोपी खिलेरी पुत्र केशवराम खिलेरी (37) साल ट्रेन की चपेट में आ गया। उसे वहां खड़े लोगों ने देख लिया और तुरंत लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचे। उसके सिर व अन्य हिस्सों में चोट आई है। रेल पटरियों के पास कैसे पहुंचा,इसका पता लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर खादिम खिदमतगार सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि गोपी बीकानेर की प्रतिष्ठित मिठाई-नमकीन की दुकान पर काम करता है।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग
मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो


