बीकानेर।शहर के बीछवाल थाना इलाके में आपसी विवाद के चलते एक जने की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि कानासर छोटी ढाणी के क रणी माता मंदिर के पास दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस मामले में बजरंग कुम्हार को गंभीर चोटें आई। जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सीताराम सहित दो अन्य लोगों के चोट आई है। फिलहाल पुलिस मौके पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है और शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी मिली है कि खेत में मालिकाना हक को लेकर यह झगड़ा हुआ। जिसमें दूसरे पक्ष के सोहनलाल कुम्हार,शिवकुमार,शांतिलाल खुडिया,भागीरथ कुम्हार ने बजरंग कुम्हार व दो अन्य जनों पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में बजरंग के गंभीर चोटें आई और वह लहुलूहान हालत में जमीन पर गिर गया। जिसे उसके साथ वाले पीबीएम अस्पताल ले गये। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पीबीएम पहुंची बीछवाल थाना पुलिस ने घायलों के बयान लिये है।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग
मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो


