Search
Close this search box.

एकराय होकर आए युवकों ने पहले मांगे पैसे फिर कर दी मारपीट।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर।एकराय होकर आए लोगों द्वारा युवक से मारपीट करने का मामला नयाशहर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला पारीक चौक निवासी हर्ष पारीक पुत्र राकेश पारीक ने ऋषि पारीक, गौरव पारीक उर्फ गोविंद पुत्र मुरली मनोहर पारीक निवासी मुरलीधर व्यास नगर, राघव व्यास पुत्र राजगोपाल व्यास निवासी पाडाय माताजी मंदिर के पास, लखन पारीक पुत्र कमल पारीक निवासी सोनगिरी कुआं, जय जोशी पुत्र घनश्याम जोशी निवासी पारीक चौक एवं तीन-चार अन्य व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज करवाया है। परिवादी हर्ष पारीक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 28 सितंबर की रात को करीब साढ़े आठ बजे वह भीम भी भाट की दुकान शीतला माता मंदिर के पास जस्सूसर गेट के अंदर, पर अपने मित्र जितेन्द्र सिंह सेंगर, अजय बिनावरा व कौशल पारीक के साथ बैठा हुआ था। उस दौरान अचानक आरोपीगण एकराय होकर आये और आते ही पैसों की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसकी जांच हैड कांस्टेबल हंसराज कर रहे हैं।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की