Search
Close this search box.

बीकानेर,पेट्रोल पंप से अज्ञात युवक ने चुराए ढाई लाख रुपये,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक पेट्रोल पंप से दिन दहाड़े लाखों चुरा ले जाने का मामला सामने आया है।जिसका आरोपी पुलिस की तत्परता से रात को पकड़ में भी आ ग़या। जानकारी के अनुसार गजनेर रोड़ पर पंडित धर्म कांटे के पास भाजपा नेता दीपक पारीक के पेट्रोल पंप पर बुधवार की शाम हुई चोरी की इस घटना में अज्ञात चोर पंप पर बने कैबिन में घुस कर गल्ले से ढाई लाख नगदी पार कर ले गया। पारीक ने बताया कि मोबाइल पर बात करते-करते ये युवक ड्रॉवर तक पहुंचा और खोल लिया। इसमें रखे करीब ढाई लाख रुपए निकालकर अपने कपड़ों में पीछे की तरफ छिपा लिए और आसानी से बाहर निकल गया। बाद में जब दीपक ने वहां पहुंचकर रुपए संभाले तो गायब थे। इसी कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। जिसमें युवक चोरी करता कैद हो गया। काले रंग का टी-शर्ट और इसी रंग लोवर पहना हुआ है। लाल रंग की स्लीपर पहने इस युवक को अब नयाशहर पुलिस ने तलाश कर लिया है। दीपक ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिया है। पारीक ने बताया कि आमतौर पर इस ऑफिस से बाहर ही स्टाफ रहता है लेकिन घटना के वक्त इधर-उधर थे। ऐसे में उसे अंदर घुसने का मौका मिल गया।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान हो गई।पता चलने पर पेट्रोल पंप कर्मियों में हडक़ंप सा मच गया। इस दौरान जब कैबिन में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये तो उसमें अज्ञात युवक गल्ले से नगदी पार करते हुए ट्रेस हो गया। इस घटना को लेकर पंप के सेल्समेन की ओर से नयाशहर थाने में दर्ज हुई एफआईआर के बाद थाना पुलिस की टीम चोर की तलाश में जुट गई थी पुलिस ने इस मामलें में अज्ञात युवक को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की