Search
Close this search box.

कांग्रेस का गर्मी फुल,बत्ती गुल अभियान,इसके तहत नए कार्यकर्ता जोड़ना,व जगह जगह होगा प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बिजली कटौती और फिक्स चार्ज में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को बीकानेर संभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस ने इस कैम्पेन को गर्मी फुल-बत्ती गुल नाम दिया है। शहर और देहात कांग्रेस अलग-अलग विरोध प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है।

बोले- बिजली का बिल भरना मुश्किल

देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया- राज्य की भाजपा सरकार ने फिक्स चार्ज बढ़ा दिया है, जिससे बिजली की दरों में बढ़ोतरी होना तय है। पहले से बेरोजगारी और मंदे बाजार की मार झेल रहे मध्यम वर्ग और गरीब तबके के लिए बिजली का बिल भरना भी मुश्किल हो रहा है। सियाग ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब व मध्यम वर्ग को फ्री बिजली देने का प्रयास किया लेकिन भाजपा सरकार ने आते ही बिजली की दरों में बढ़ोतरी का मानस बना लिया है। कांग्रेस और भाजपा में ये ही अंतर है।

शहर कांग्रेस के संगठन महासचिव नितिन वत्स ने बताया- जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के आदेशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले चारो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 अगस्त को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 4 अगस्त को बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन रखा गया है।

उक्त विरोध प्रदर्शनों में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी से जुड़े चारो ब्लॉक के पदाधिकारी गण, जिला कांग्रेस पदाधिकारी गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक और बीकानेर शहर के अंतर्गत आने वाले सभी विभाग प्रकोष्ठ और कांग्रेस विचारधारा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा