Search
Close this search box.

थार की टक्कर से कार सवार महिला की मौत:दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े, नर्सिंग कर्मचारी की पत्नी ने मौके पर दम तोड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। बीकानेर और देशनोक के बीच उदयरामसर गांव के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। कार और थार गाड़ी की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर के चलते ये हादसा हुआ। पीबीएम अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के नर्सिंग कर्मचारी का परिवार इस कार में जा रहा था। नर्सिंग कर्मचारी पदम सिंह खुद हादसे में गंभीर घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार पदम सिंह देशनोक में करणी माता के दर्शन करके लौट रहा था। तभी बीकानेर से जोधपुर की तरफ थार गाड़ी जा रही थी। थार की स्पीड तेज होने के कारण नियंत्रण नहीं रहा और सीधे कार को टक्कर मार दी। कार पदम सिंह चला रहा था। बीकानेर और देशनोक के बीच में गंगाशहर थाना क्षेत्र में दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे में कांता कंवर की मौत हो गई, जो पदम सिंह की पत्नी है। वहीं पदम सिंह और एक अन्य महिला रेणु गंभीर रूप से घायल हो गई। पदम और रेणु को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।
हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार का अधिकांश हिस्सा धंस गया। कार में आगे सवार दोनों यात्रियों को गंभीर चोट आई। मृतक महिला आगे की सीट पर बैठी थी, जिसकी माैके पर ही मौत हो गई।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की