Search
Close this search box.

NEET पेपर लीक केस में रॉकी को किया बिहार से गिरफ्तार,इसने पेपर साल्व कर चिंटू को भेजा,CBI ने लिया 10 दिन की रिमांड।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने गुरुवार को रॉकी उर्फ राकेश को गिरफ्तार किया। CBI के सूत्रों के मुताबिक, रॉकी ने ही नीट का पेपर लीक होने के बाद उसे हल कराकर एक आरोपी चिंटू के मोबाइल पर भेजा था।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने सुबह इसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने CBI को रॉकी की 10 दिन की रिमांड दी है। इसकी गिरफ्तारी कहां से कब हुई, इसकी जानकारी जांच एजेंसी ने अब तक नहीं दी है। नीट पेपर लीक मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है।

पेपर लीक के बाद से फरार था रॉकी पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद से ही रॉकी फरार चल रहा था। इसकी तलाश में पहले पटना पुलिस, फिर आर्थिक अपराध इकाई और बाद में केस CBI को ट्रांसफर होने के बाद से इनकी टीम जुटी थी। रॉकी नालंदा जिले के हिलसा के गजेंद्रबीघा गांव का रहने वाला है। उसका असली नाम राकेश है। पिछले कुछ सालों से वह झारखंड की राजधानी रांची में रहकर रेस्टोरेंट चलाता है।

रॉकी मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का है खास बिहार में पेपर लीक का मुख्य सरगना संजीव मुखिया है। यह नालंदा जिले के नगरनौसा का रहने वाला और मामला सामने आने के बाद से ही फरार है। माना जाता है कि गिरफ्तार रॉकी फरार संजीव मुखिया का बेहद खास है।

इसके पकड़े जाने से जांच एजेंसी को फरार संजीव मुखिया के बारे में भी ठोस क्लू मिलने की संभावना बढ़ गई है।

वैसे सरगना की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। मंगलवार को भी इस मामले में CBI की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें गया के रंजीत कुमार और नालंदा का सन्नी कुमार शामिल है।

बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया था। वहां से 6 दिनों की रिमांड पर दोनों को पूछताछ के लिए CBI के हवाले कर दिया गया था।

CBI ने 4 आरोपियों से पूछताछ की

CBI की टीम ने पिछले दिनों 4 मुख्य आरोपियों चिंटू, मुकेश, मनीष और आशुतोष को 7 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि रॉकी ने ही नीट का पेपर लीक होने के बाद उसे हल कराकर चिंटू के मोबाइल पर भेजा था।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा