DNR News,Bikaner। शहर के कोटगेट थाना पुलिस ने नकबजनी के एक आरोपी को महज चार घंटे में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शातिर नकबजन 58 वर्षीय मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी तोलाराम शर्मा को पकड़ा है। आरोपी ने बागीनाडा हनुमान मंदिर से 2.50 लाख रूपये के चांदी का छत्र चुराया। जिसे आरोपी के कब्जे से बरामद किया। थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी तोलाराम मंदिरों से छत्र चोरी करने का आदि है और उसने आधा दर्जन मंदिरों से छत्र चुराने की वारदातों को स्वीकार भी किया है। नकबजन को पकडऩे वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव बोहरा,सहायक उपनिरीक्षक जिल्ले सिंह,हैड कानि महेंद्र बिश्नोई,सुनील कुमार,कानि सुभाष,महेन्द्र आदि शामिल रहे।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


