Search
Close this search box.

कैफ़े में बुलाकर युवती से किया दुष्कर्म,वीडियो बनाकर किया ब्लैक-मेल,मुक़दमा दर्ज।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR News Bikaner।

बीकानेर शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बाप-बेटे पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल, इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

व्यास कॉलोनी पुलिस के अनुसार लड़की ने आरोप लगाया है कि वो जिस लड़के के साथ स्कूल में पढ़ती थी, उसी के साथ जान-पहचान बढ़ गई। दोनों ने विवाह करने का भी मानस बनाया। इस बीच लड़की पढने के लिए बीकानेर से सीकर चली गई। लड़का सीकर भी पहुंच गया। जहां उसे बार-बार परेशान करता था। कई बार लड़ाई-झगड़ा भी किया। इसी से परेशान होकर वो सीकर से वापस बीकानेर आ गई।

आरोप है कि पांच मई को लड़के ने उसे जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित एक कैफे में बुलाया। जहां लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान वीडियो और फोटो लिए गए। अब इन अश्लील फोटो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म किया जा रहा है। लड़की का आरोप है कि युवक ने कई बार उसके घर आकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। लड़की का आरोप है कि उसके पिता को जब इस बारे में बताया तो उसने भी धमकाया और समाज में बदनाम करने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राजस्थान ने पहचान छुपाकर अलग-अलग जिलों में रह रहे 148 बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया डिपोर्ट

राजस्थान से बुधवार को 148 बांग्लादेशी घुसपैठियों को डिपोर्ट किया गया है। अवैध रूप से रह रहे इन बांग्लादेशी नागरिकों को जोधपुर एयरपोर्ट से विशेष

राजस्थान सरकार ने कांस्टेबल भर्ती में 383 पद और बढ़ा दिए,अब होगी 10 हजार पदों पर भर्ती

राजस्थान,बेरोजगारों के लिए खुश खबरी ! जिन बेरोजगारों ने पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन किया है, उनकी लिए खुशी की बड़ी खबर है।

पशु परिचर भर्ती में नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की रोक,6 हजार से ज्यादा पदों पर होनी थी भर्ती,अब 2 जुलाई को सुनवाई

राजस्थान हाईकोर्ट ने पशु परिचर के 6000 से ज्यादा पदों की नियुक्ति पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कर्मचारी चयन बोर्ड और पशुपालन विभाग