Search
Close this search box.

अब वर्दी में रील बनाने वाले पुलिस कर्मियों की खेर नही,DGP बोले गैर पुलिसिंग मुद्दों पर रील अपलोड करना नियमो के खिलाफ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रदेश में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वर्दी में ‘गैर पुलिसिंग मुद्दों’ पर वीडियो, रील या स्टोरी अपलोड करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में राजस्थान के डीजीपी उत्कल रंजन (यूआर) साहू ने मंगलवार को सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

डीजीपी यूआर साहू ने बताया कि देखने में आया है कि कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में खुद के वीडियो, रील और स्टोरी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, जिनका पुलिस कार्य से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं होता है, जो पुलिस नियमों के खिलाफ है। इससे विभाग की गरिमा और छवि का अच्छा मैसेज नहीं जाता है।

राज्य के सभी एसपी, कमांडेंट एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि भविष्य में किसी भी पुलिसकर्मी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस कार्य से संबंधित काम के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के वीडियो, रील, स्टोरी तैयार कर पोस्ट व अपलोड नहीं की जाए। नियंत्रक अधिकारी को आदेश दिए गए हैं कि इस तरह की पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उन पर नजर रखें।

डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से आह्वान किया है कि वर्दी हमारी प्रतिबद्धता, समर्पण और जनता के प्रति हमारी जवाबदेही का प्रतीक है। इसका उपयोग करते समय हमें अत्यधिक सावधानी और गंभीरता बरतनी चाहिए। वर्दी में अनुचित सामग्री का प्रसारण न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि यह जनता के बीच विश्वास को भी कमजोर करता है।

कुछ दिन पहले कोटा एसपी ने जारी किया था आदेश कोटा एसपी अमृता दुहन के पास लगातार ऐसे वीडियो और रील की शिकायत आ रही थी, जिसमें महिला पुलिसकर्मी थाने में बैठकर वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही हैं। इस पर एसपी ने वर्दी में रील नहीं बनाने के आदेश दिए। एसपी ने आदेश में कहा- कोई भी पुलिसकर्मी, वर्दी में सोशल मीडिया पर कोई रील नहीं बनाएगा। अगर ऐसा पाया जाता है या कोई रील सामने आती है तो उस पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की