DNR NEWS,बीकानेर,3 मई। शहर में लगातार चोरी की वारदातेें में बढ़ोतरी हो रही है। अब तो हालात यह है कि चोरों के निशाने पर मंदिर आ गए है। ऐसा ही मामला नयाशहर क्षेत्र से सामने आया हे। इस सम्बंध में सिटी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले भगवान पुत्र मोहनलाल आचार्य ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रंगवाला माताजी मंदिर नत्थुसर गेट के बाहर पानी की टंकी के पास की है। इस सम्बंंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोर ने रंगवाला माताजी मंदिर से मूर्ती के छत्र को चोरी कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत द्वारा बीकानेर में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
DNR News बीकानेर। आज बीकानेर शहर में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम के आगमन पर उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।


