Search
Close this search box.

कोठारी के पास आपस मे झगड़े टैक्सी चालक,चाकू बाजी का भी आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर के कोठारी अस्पताल के पास टैक्सी चालक आपस में झगड़ पड़े। दोनों पक्षों में चाकूबाजी हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। फिलहाल दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

घड़सीसर निवासी इब्राहिम ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि दीपेंद्र, हसन और इमरान होली के दिन उसके पास आए और अपना मोबाइल देने लगे। बदले में एक हजार रुपए मांग रहे थे ताकि नशा कर सकें। इब्राहिम ने मना कर दिया तो इन तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। चाकू से भी वार कर दिया। इससे चोट भी लगी है।

उधर, इसी मामले में दीपेंद्र उर्फ दीपक ने अलग से एफआईआर दी है। बंगला नगर में रहने वाले दीपेंद्र का आरोप है कि उससे मोबाइल के बदले हजार रुपए मांगे गए थे। नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई और ईंट से हमला किया गया। जिससे उसके भी चोट आई है। उसने इब्राहिम और अयूब पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पुलिस अब दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। घटना स्थल से भी पता लगाया जा रहा है कि किसने मारपीट शुरू की। चाकूबाजी के आरोप गंभीरता से लेते हुए पुलिस पड़ताल कर रही है। दोनों एफआईआर की जांच एएसआई रामभरोसी को सौंपी गई है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की