Search
Close this search box.

जयपुर रोड पर बिना बिल के 63 लाख रुपये का पान मसाला,जर्दा भरा हुआ कंटेनर किया सीज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR News,बीकानेर 11 सितंबर। अभी हाल में ही 56 वीं जी. एस. टी.काउंसिल द्वारा “सिन गुड्स” / डी मार्ट गुड्स” जैसे पान मसाला, जर्दा, तम्बाकू उत्पादों पर जी. एस. टी की वर्तमान दर 28% को 40% किए जाने के प्रस्तावों के मद्देनजर इन उत्पादों की अवैध सप्लाई बढ़ने की आशंका को देखते हुए सेंट्रल जी. एस. टी. जोधपुर के प्रधान आयुक्त सु. अनंत कृष्णन एवं मुकेश कटारिया, अपर आयुक्त (एंटीविजन) जोधपुर द्वारा इस संबंध में इन उत्पादों की आवाजाही चेक करने हेतु निर्देश दिए गए।

भूपेंद्र छीपा, सहायक आयुक्त, सेंट्रल जी. एस. टी. बीकानेर ग्रामीण ने बताया कि इन निर्देशों की अनुपालना में चेकिंग कार्यवाही करने के दौरान जयपुर रोड पर एक कंटेनर, जिसमें बिना बिल का तिरसठ लाख रुपए का पान मसाला जर्दा भर हुआ था, जप्त किया गया और इस जप्त पान मसाले व जर्दे पर उनसठ लाख छह हजार आठ सौ अस्सी रुपए की पेनल्टी वसूली गई। इस कर चोरी के पान मसाले व जर्दे पर उनतीस लाख तिरेपन हजार चार सौ चालीस रूपये की कर देयता भी है।

यह कार्यवाही संभाग की एंटी ईवेजन शाखा के संजय कुमार सोनी, अधीक्षक के नेतृत्व में अतुल गोयल, निरीक्षक, सूर्य प्रकाश बिश्नोई, कार्यकारी सहायक, महेश कुमार जावा, हेड हवलदार एवं कन्हैया लाल देवड़ा, हेड हवलदार की टीम द्वारा की गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार 56वीं जी. एस. टी. काउंसिल के निर्णयों के मद्देनजर इस प्रकार की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की