Search
Close this search box.

मुक्ता प्रसाद में बंद मकान में मिलें दो शव, पुलिस मौके पर…..

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मुक्ता प्रसाद में बंद मकान में मिलें दो शव, पुलिस मौके पर…..

बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में बुजुर्ग दंपति के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी मिली है कि एमपी कॉलोनी के सैक्टर नंबर 3/13 में 70 वर्षीय गोपाल वर्मा और 67 वर्षीय निर्मला वर्मा के शव मिले है। पता चला है कि मकान अंदर से बंद था। दो तीन दिन से किसी प्रकार का संपर्क नहीं होने के चलते तथा घर से बदबू आने पर पडौसियों ने पुलिस का इतला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और एफएसएल की टीम को बुलाया है। जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी भी मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पीबीएम की मोर्चरी भिजवाया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति एक बेटा नोएडा और दूसरा विदेश में रहता है। जिनको पुलिस ने सूचना दे दी है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। वहीं सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है। बुजुर्ग दंपति की मौत की खबर से क्षेत्रवासी स्तब्ध है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की