बीकानेर।सावन मास के प्रथम दिन शुक्रवार को बादलों ने महादेव का जलाभिषेक किया। शहर में मूसलाधार बारिश हुई। रिमझिम बारिश का दौरा 2 बजे शुरू हुआ जो लगातार 3 बजे तक जारी रहा। इसके बाद भी रिमझिम फुंहारे चलती रही। बीकानेर में जमकर मेघा बरसे। बार्स करीब 1घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से समुचा शहर जल मग्न हो गया। जगह-जगह जल भराव की स्थिति हो गई।
यहां हुआ जलभराव से आवागमन बाधित
सावन की पहली बारिश ने नगर निगम की फिर पोल खोल कर रख दी। शहर खाने के लोगों में जगह-जगह जल भराव हो गया। इस कारण आवागमन बाधित हो गया। शहर के स्टेशन रोड, रानी बाजार, नगर निगम मुख्य रोड,रोशनी घर रोड,जुनागढ़,कचहरी परिसर, कोटगेट, कोठारी हॉस्पिटल, महारानी कॉलेज के पुलिये से लेकर उरमूल चौराहे तक हालात खराब हो गई। यहा वाहन चालक परेशान होते रहे।
