Search
Close this search box.

नापासर थाना क्षेत्र में ढाबों पर चल  रहा नशे का अवैध कारोबार,आई.जी की टीम ने मारी रैड

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर।‌ बीकानेर में होटल-ढ़ाबों की आड़ में नशे की तस्करी जमकर चल रही है। लंबे समय से चल रहे इस अवैध कारोबार पर आज बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एडिशनल एसपी पवन भदौरिया के सुपरविजन में टीम ने रायसर स्थित होटल रॉयल राजस्थान में दबिश दी। मौके से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। वहीं नौरंगदेसर निवासी 30 वर्षीय सहीराम पुत्र पूर्णाराम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार यहां होटल की आड़ में अवैध कारोबार चल रहा था। रेंज कार्यालय को इसकी सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने फिल्डिंग बिछाई। बता दें कि नापासर थाना क्षेत्र के कई होटल ढाबों में अवैध गतिविधियां संचालित होती हैं। 

कार्रवाई को अंजाम देने वाली आईजी ओमप्रकाश पासवान की टीम में सब इंस्पेक्टर देवीलाल सहारण, नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण जांगिड़, हैड कांस्टेबल विमलेश बिजारणियां 44, कांस्टेबल अवतार सिंह 589, कांस्टेबल बाबुलाल 876, कांस्टेबल सीताराम 1707 व कांस्टेबल मनोज कुमार 762 शामिल थे।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की