Search
Close this search box.

दिन दहाड़े भरी भीड़ में खड़ी टैक्सी से बैटरी चोरी कर ले गया चोर,चोरी की घटना अब आम हो गई है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। जिले में चोरों के गिरोह सक्रिय नजर आ रहे है। जिसके चलते वे दिन दहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला शहर के कोतवाली थाना इलाके का है। जहां व्यस्तम क्षेत्र जोशीवाड़ा में दिनदहाड़े एक युवक टैक्सी से बैटरी चोरी कर ले गया। चोरी की यह वारदात जोशीवाड़ा में स्थित बैंक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जानकारी के अनुसार जोशीवाड़ा निवासी अभिषेक आचार्य की टैक्सी से चोर बैटरी चोरी कर ले गया। इस क्षेत्र का यह पहला मामला नहीं है पिछले दस दिनों के अंदर यह दूसरा प्रकरण सामने आया है। इससे पहले इसी क्षेत्र में स्थित फूलबाई कुआं पर खड़े पानी के टेंकर से बैटरी चोरी हुई थी। वहीं एक पखवाड़े पहले विजय शॉपिग मॉल से जूतों की दुकान से चोरी हो गई। चोर बेखोफ चोरी की वारदाता को अंजाम दे जाते है। हालाकी कोटगेट पर पुलिस तैनात रहती है। उसके बावजूद चोर दिनदहाड़े बैटरी चोरी कर ले गया। चोरी की इस घटना के बाद क्षेत्र वासियों में रोष है। उनका कहना है कि इस प्रकार दिनदहाड़े चोरियां हो रही है। जिससे ये चोर पुलिस के लिये चुनौती बने हुए है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की