Search
Close this search box.

प्रसव के दौरान नवजात की मौत से नाराज दो युवक चढ़े पानी की टंकी पर,दोषी के खिलाफ कार्यवाही की कि मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। प्रसव के दौरान नवजात की मौत से नाराज दो युवकों ने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताते हुए दोषी चिकित्सकीय स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला जिले के नोखा थाना क्षेत्र का है। जहां भाटों के बास क्षेत्र में दो युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि इन दोनों युवकों का रोष है कि प्रसव के दौरान लापरवाही के चलते नवजात की मौत हुई है। जिसके बाद दिए गये धरने पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने के एक सप्ताह उपरान्त भी कोई कार्रवाई नहीं होने से रामलाल व महावीर भार्गव नामक युवक आज सुबह टंकी पर चढ़ गये। देखते ही देखते टंकी के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टंकी पर चढ़े युवकों में मृत नवजात की मां का भाई और मामा शामिल हैं। दोनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा,वे नीचे नहीं उतरेंगे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी दोनों से नीचे उतरने का आग्रह कर रहे है।पीडि़ता के परिवार ने मांग की है कि दोषी चिकित्सा स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

ये है मामला
जानकारी मिली है कि प्रसूता अन्नू के पिछले दिनों प्रसव का दर्द होने पर परिजन उसे बागड़ी अस्पताल ले गये। परिजनों का आरोप है कि जहां मौके पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने चीर फाड़ कर डिलवरी करने का प्रयास किया। लेकिन मामला बिगड़ा देख उसे बीकानेर रैफर कर दिया। बीकानेर पहुंचने पर अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि चीर फाड़ के दौरान बच्चे के कट लगने से उसकी मौत हुई है। इसके विरोध में परिजनों की ओर से नोखा में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर धरना भी दिया था। जिसे प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। लेकिन एक सप्ताह बाद भी किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज प्रसूता के परिजन आज टंकी पर चढ़ गये।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा