Search
Close this search box.

MP से भागी 2 युवतियां,बीकानेर में कि शादी,पुलिस ने फलौदी के युवकों के साथ पकड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र के दियातरा गांव में मंगलवार को एक अनोखा मामला सामने आया। मध्यप्रदेश की दो युवतियों की सोशल मीडिया पर फलौदी के दो युवकों से दोस्ती हुई, जो एक साल में प्रेम संबंध में बदल गई।दोनों युवतियां अपने प्रेमियों से मिलने और विवाह रचाने के लिए बीकानेर पहुंचीं,जहां मंदिर में शादी भी कर ली। दियातरा गांव के पास नेशनल हाइवे पर स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास चारों को खड़ा देख ग्रामीणों को शक हुआ।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
युवकों और युवतियों से जब पूछताछ की गई,तो वे घबरा गए और संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर ग्रामीणों ने तत्काल दियातरा चौकी प्रभारी गिरवर सिंह को मौके पर बुलाया और चारों को पुलिस के हवाले कर दिया।

MP में दर्ज है युवतियों की गुमशुदगी
कोलायत थानाधिकारी लखबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवतियों की मध्यप्रदेश में गुमशुदगी दर्ज है। जानकारी मिलने पर एमपी पुलिस को सूचना भेज दी गई, जिसके बाद वहां से टीम रवाना हुई। युवतियों को अब मध्य प्रदेश पुलिस को सुपुर्द किया गया है।

फलौदी के युवक थे प्रेमी
पुलिस के अनुसार,युवकों की पहचान हनुमान पुत्र गोकुलराम मेघवाल (मल्हार गांव, फलौदी) और सदामाराम पुत्र कस्तुराराम मेघवाल (अखादना गांव,फलौदी) के रूप में हुई है। दोनों युवकों ने युवतियों से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की थी और लगातार संपर्क में थे। कोलायत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि मध्यप्रदेश से किसी प्रकार की एफआईआर या अन्य कानूनी कार्रवाई संबंधित दस्तावेज़ मिलते हैं, तो राजस्थान में भी वैधानिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की