हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों के लेखन और पत्रकारिता दृष्टिकोण को समृद्ध करने के लिए एक विशेष प्रतियोगिता शुरू की जा रही है। जिसका विवरण इस प्रकार है…।
हर महीने एक मुद्दे पर स्टोरी करने के लिए विषय जार की ओर से दिया जाएगा। इस विषय पर सबसे ज्यादा खोजपरक, सूचनापरक और संदर्भ (कंटेंट) से परिपूर्ण स्टोरी को मासिक पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के रूप में 1100 रुपए और एक मेमोंटो जार की बैठक में दिया जाएगा।
सभी को ये खबर अपने अपने पोर्टल या फिर किसी भी समाचार पत्र में प्रकाशित करवानी है। जिसके बाद उसकी प्रति अध्यक्ष जार बीकानेर को देनी है। इस कॉपी की चैकिंग के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसी कमेटी के पास निर्णय का अंतिम अधिकार होगा और उसे कोई चुनौती नहीं दी जा सकेगी।



