Search
Close this search box.

बीकानेर प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह व कोषाध्यक्ष गिरिराज भदानी का खत्री मोदी समाज ने किया सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास द्वारा पवनपुरी स्थित खत्री मोदी भवन परिसर में बीकानेर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया और कोषाध्यक्ष गिरिराज भदानी का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष श्याम मोदी ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए समाज की ओर से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंत्री दिनेश मोदी, कोषाध्यक्ष सचिन मोदी, प्रचार मंत्री नितिन खत्री सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समाजसेवी दिनेश लखानी, प्रेम रतन बजाज बाबू भाई जी, उद्योगपति राजकुमार मोदी, अशोक मोदी, गोपीचंद मोदी, राजेश खत्री, घनश्याम मोदी, डॉ. देवेंद्र खत्री, गौरी शंकर मोदी, जगदीश अरोड़ा सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों ने दोनों पदाधिकारियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
मंच से कुशाल सिंह मेड़तिया ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे एक प्रेरणा बताया और कहा कि वे समाज और मीडिया के हित में सदैव समर्पित रहेंगे।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की