Search
Close this search box.

बीकानेर में दुखद घटना,वूलन मिल के सेप्टिक टैंकसफाई करने उतरे तीन जनों की दम घुटने से मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। शहर के करणी औद्योगिक एरिया में अभी कुछ देर पहले हुई दुखदायी घटना में वूलन मिल के सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे तीन सफाई कर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिवबाड़ी निवासी सफाईकर्मी सागर,अनिल और गणेश करणी औद्योगिक क्षेत्र की एक वूलन मिल के सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे थे,इस दौरान तीनों अचेत हो गये जिन्हे पीबीएम होस्पीटल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार वूलन फैक्ट्री मालिक ने मजदूरों को बाहर से बुलाया था। एक-एक कर तीनों मजदूर टैंक में उतरे और उनकी मौत हो गई। टैंक में कार्बन डाई ऑक्साइड बनी हुई थी। इससे टैंक में उतरा एक मजदूर बेहोश हो गया। काफी देर तक टैंक के अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो एक-एक कर उसके 2 और साथी टैंक में उतरे। दम घुटने से उनकी भी मौत हो गई। दरअसल, ऊन बनाने के लिए उपयोग में आने वाले धागे धोने के लिए कई तरह के केमिकल यूज करते हैं। इसका पानी इस टैंक में जाता है। इस पानी को साफ करने के लिए तीन मजदूर बाहर से बुलाए थे।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की