Search
Close this search box.

14 करोड़ के खर्च से तेयार देशनोक रेलवे स्टेशन,दिखेगी बीकानेर की झलक,मोदी करेंगे लोकार्पण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को जिस देशनोक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण कर रहे हैं, उसे 14 करोड़ रुपए की लागत नया स्वरूप दिया गया हे। कभी पुरना और और टूटा-फूटा रेलवे स्टेशन अब महानगरों के छोटे स्टेशनों की तरह चमक रहा है। रेलवे ने यहां हर आधुनिक सुविधा देने की कोशिश की है। स्टेशन में चित्रकारी, रंग और पत्थर हर किसी को आकर्षित कर रहे हैं।

देशनोक रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 14.18 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को इस नवनिर्मित स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। पलाना में आयोजित सभा में मोदी पलाना सहित 103 रेलवे स्टेशनों का एक साथ लोकार्पण कर रहे हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि पुराने स्टेशन भवन में स्थान की कमी एवं सीमित यात्री सुविधाओं के कारण यात्रियों को असुविधा होती थी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नया स्टेशन भवन, प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, सुव्यवस्थित पार्किंग, प्रवेश हॉल, वेटिंग हॉल, प्लेटफार्म शेल्टर, दिव्यांगजनों हेतु विशेष सुविधाएं, शौचालय ब्लॉक, जल बूथ, बेहतर साइनेज, और कोच इंडिकेशन बोर्ड जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया गया है।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि देशनोक स्टेशन को आधुनिकता और दक्षता का प्रतीक बनाया जाएगा। जो क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। स्टेशन के वेटिंग एरिया में चित्रकारी की गई है, जिसमें बीकानेर और पश्चिमी राजस्थान की झलक है। देशनोक के मां करणी मंदिर को भी दिखाया गया है।

मंदिर से दो मिनट की दूरी

दरअसल, अमृत भारत स्टेशन में देशनोक का चयन करणी माता मंदिर के कारण हुआ है। इस मंदिर में देशभर से लोग आते हैं। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए रेलवे ने यहां यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाया है। वेटिंग एरिया में जहां बैठने की व्यवस्था को सुधारा गया है। वहीं स्टेशन के बाहर का स्वरूप भी बदला है। इस स्टेशन पर विदेशी पर्यटक भी आते हैं, ऐसे में चित्रों के माध्यम से राजस्थान की संस्कृति को उकेरा गया है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा