Search
Close this search box.

बीकानेर:ट्रांसफॉर्मर से भरे चलते ट्रक में लगी आग,सारे ट्रांसफॉर्मर जलकर राख

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। बीकानेर के महजान में सोमवार रात को एक्सप्रेस वे राजमार्ग पर ट्रांसफार्मर से भरे ट्रक में लगी आग से लाखों का सामान जल गया। आग के बाद ट्रांसफार्मर सिर्फ लोहे का ढांचा रह गए।

महाजन थाना अधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक्सप्रेस वे पर जैतपुर टोल प्लाजा से हनुमानगढ़ की तरफ एक ट्रक में आग लगने की सूचना मिली। सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया। थाना अधिकारी ने बताया कि मिली सूचना से प्रथम दृश्य ट्रक पूर्व में यहीं पर खड़ा था। जिसमें अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। हालांकि दमकल के देरी से पहुंचने के कारण आग पर काबू करीब डेढ़ घंटे बाद पाया गया। फायर बिग्रेड को सूचना करने के बाद भी करीब एक घण्टे देरी से पहुंची। फायर बिग्रेड को सूरतगढ़ से बुलाया गया था। हालांकि इससे पहले सूरतगढ़ थर्मल स्टेशन पर फ़ायर ब्रिगेड को सूचना की गई थी।

समय रहते दमकल की व्यवस्था होती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। पुलिस ने बताया कि ट्रक की छानबीन करने पर ट्रक में कोई व्यक्ति नहीं मिला और ना ही ट्रक के ड्राइवर खलासी आसपास कहीं दिखाई दिए। उक्त ट्रक हरियाणा नंबर का बताया जा रहा है। जो पंजाब की तरफ से आ रहा था और बीकानेर की तरफ जा रहा था। जोकि वहां पर पूर्व में ही खड़ा था।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की