Search
Close this search box.

बीकानेर में पीबीएम डॉक्टरों के घर से चल रहा दवा का बड़ा कारोबार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। बीकानेर में चिकित्सा जगत से जुड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि यहां पीबीएम हॉस्पिटल के डॉक्टर्स अपने घरों से दवा का कारोबार चला रहे है। मेडिकल जगत से जुड़े सूत्रों के अनुसार दवाओं के कारोबार से जुड़ी ऐसी कई ब्रांडेड कपंनिया है,जिसकी डीलरशीप डॉक्टरों के परिजनों और रिश्तेदारों ने ले रखी है। इन कंपनियों के साथ कमीशन की डोर से बंधे पीबीएम के ज्यादात्तर डॉक्टर्स अपने घरों और प्राइवेट क्लिनिकों पर आने वाले रोगियों को इन्ही कपंनियों की दवाएं लिखते है। हैरानी की बात तो यह है कि इन डॉक्टर्स ने जेनेरिक दवाओं से दूरी बना रखी है. ज्यादातर डॉक्टर्स ने अपने घरों और घरों के आस पास खुद के मेडिकल स्टोर्स खोल रखे है जहां महंगी ब्रांडेड दवाएं बेची जाती हैं। इतना ही नहीं ये डॉक्टर्स मरीजों और उनके परिजनों को अपने मेडिकल स्टोर्स से दवाएं खरीदने के लिये बाध्य करते है। ऐसे में जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने की सरकार के मंसूबों पर एक तरह से पानी फिर रहा है । जानकारी में रहे कि ब्रांडेड दवाएं किमत में जेनेरिक दवाओं से पचास फिसदी मंहगी होती है। ब्रांडेड दवाओं से डॉक्टर्स को मोटा कमीशन मिलता है। मरीज देखते हैं। इनमें से करीब 50 प्रतिशत डॉक्टरों के आवास के नजदीक ही दवा की दुकान संचालित होती है। रोजाना सैकड़ों मरीजों को डॉक्टर की लिखी दवा उनके घर के बाहर या नजदीकी दवा की दुकान से ही खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यदि कोई मरीज अपने घर के पास या किफायती दुकान से दवा लेने के लिए निकल गया तो वह उस दवा को ढूंढता ही रह जाता है। मेडिकल जगत से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ब्रांडेड दवाओं की कमीशन के इस खेल में पीबीएम हॉस्पिटल के डॉक्टर्स हर माह ढाई से तीन लाख रूपये की कमाई कर रहे है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा