बीकानेर, 9 मई। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस प्रियंका गोस्वामी ने वर्तमान विशेष परिस्थितियों के मध्य नजर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संयुक्त निदेशक बीकानेर जॉन डॉ देवेंद्र चौधरी, उपनिदेशक डॉ राहुल हर्ष, डीडीडब्ल्यू प्रभारी डॉ नवल गुप्ता, डिप्टी सीएमएचओ डॉ लोकेश गुप्ता, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ चंद्रशेखर मोदी सहित विभाग के आल्हा अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य भवन में बैठक कर जिले में उपलब्ध कुल बेड, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन बेड, उपकरणों की क्रियाशीलता, मानव संसाधन की उपलब्धता तथा विशेष चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर राज्य सरकार के निर्देश अनुसार अपग्रेड पर चर्चा की। उन्होंने एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने तथा जिला कंट्रोल रूम को मजबूत करने के निर्देश दिए। श्रीमती गोस्वामी ने पीबीएम अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। यहां अस्पताल अधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार वर्मा तथा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अरुण भारती व डॉ एनल महावर के साथ वर्तमान परिस्थितियों में आकस्मिक रक्त की आवश्यकता की स्थिति में अस्पताल की तैयारी पर मंथन किया तथा आवश्यकता अनुसार रक्तदान शिविरों के आयोजन पर चर्चा की। श्रीमती गोस्वामी ने जिला ड्रग वेयरहाउस तथा मेडिकल कॉलेज वेयर हाउस का निरीक्षण किया। यहां उपलब्ध दवाइयां पर विस्तृत समीक्षा की। साथ ही मेडिकल कॉलेज ड्रग वेयरहाउस में दवाइयां के रखरखाव में उच्च मानदंडन अनुसार सुधार के निर्देश भी दिए।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग
मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो


