Search
Close this search box.

पुल हादसे में कलेक्ट्रेड का घेराव प्रशासन से वार्ता हुई विफल,धरना  जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR News,बीकानेर।बीकानेर। देशनोक पुल हादसे में मृतकों के परिजनों को मुआवजा व संविदा पर नौकरी देने की मांग को लेकर संघर्ष समिति को आह्वान पर पिछले आठ दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना जारी है। रविवार को बीकानेर बंद के बाद सोमवार को कलेक्ट्री का घेराव किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल हुए। शाम को संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए प्रशासन ने बुलाया। कलेक्टर नम्रता वृष्णि व पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर की मौजूदगी में प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। धरने का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि प्रशासन दो-दो लाख रुपए व शिक्षा के अनुसार संविदा पर नौकरी देने की बात कही है, लेकिन यह हमारी मांग के अनुरूप नहीं है। हम प्रत्येक परिवार को 50-50 लाख रुपए का मुआवजे की मांग है, ऐसे में प्रशासन के साथ वार्ता विफल रही। अब धरना जारी रहेगा। वार्ता में पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा, विधायक डूंगर राम गेदर शामिल रहे।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा