Search
Close this search box.

बीकानेर में बंद का दिखा असर,नोखा व बीकानेर में बंद रहा शांतिपूर्ण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। बीकानेर जिले में आज बन्द का व्यापक असर देखा गया। यहां कोटगेट, केईएम रोड, स्टेशन रोड, सादुल कॉलोनी, व्यास कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में दुकानें बंद रही। हालांकि स्कूल, दवा दुकानें, पेट्रोल पंप व बैंक आदि खुले रहे। आवश्यक सेवाओं के तहत इन्हें खुला रखा गया।

बीकानेर के नोखा के बाद बीकानेर में भी धरना लगा दिया। प्रदर्शन की अगुवाई करने वालों में पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, केशकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत आदि शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि बंद का यह आह्वान उस संघर्ष समिति ने किया है जो पिछले कई दिनों से पहले नोखा, फिर बीकानेर मुख्यालय पर धरना दे रही है। 19 मार्च को देशनोक पुल पर हादसे में एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने पुल निर्माण की खामियों को जिम्मेदार बताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग उठाई।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा