Search
Close this search box.

गौवंश के साथ कुकृत्य का मामला,थाने के आगे किया रास्ता जाम,आरोपी के घर के आगे मचाया बवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में गौवंश के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। जिसको लेकर गौ भक्तों ने थाने के आगे रास्ता जाम कर इस कृत्य को अंजाम देने वाले का मुंडन करने तथा उसकी सार्वजनिक रैली निकालने की मांग की। इस दौरान सीओ संत श्रवण दास ने आन्दोलन कर रहे लोगों से समझाईश की। उन्होंने कहा कि ऐसा कृत्य करने के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिये कानूनन तरीके से परिवाद दे ताकि कृत्य करने वाले आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएं और समाज में ऐसी घिनौनी हरकत करने वालों को सबक मिले सकें। किन्तु आन्दोलनकारी इस बात के लिये राजी नहीं हुए और गौमाता के साथ ऐसा कुकृत्य करने वालों के मुंडन को लेकर अड़े रहे।

इस पर है आरोप
बताया जा रहा है कि नत्थूसर बास क्षेत्र में एक युवक द्वारा गौवंश के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने आरोपी के घर का घेराव कर नारेबाजी की। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस आरोपी को थाने ले आई। इस घटनाक्रम के बाद गौभक्त थाने जमा होने लगे। जिन्होंने आरोपी का मुंडन कर उसे नत्थूसर गेट तक पैदल घुमाने की मांग की। जिसे पुलिस ने नकार दिया। पता चला है कि आरोपी भाजपा नेता का बेटा है। जो मंदबुद्वि बताया जा रहा है। जिसका सीसीटीवी फुटेज में सामने आने के बाद बवाल मच गया।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की