Search
Close this search box.

एसपी के आदेशों कि धज्जियाँ उड़ा रहे शराब ठेकेदार,रात 8 बजे के बाद भी धड़ल्ले से बिक रही शराब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर में प्रशासनिक सख्ती और पुलिस के आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं। 10 अप्रैल को महावीर जयंती पर घोषित ड्राई डे का उल्लंघन करते हुए शराब की बिक्री धड़ल्ले से होती रही। 11 अप्रैल को दैनिक भास्कर ने फोटो और सबूतों के साथ यह खुलासा किया था कि कैसे नियमों को ताक पर रखकर दुकानदारों ने कानून का मजाक बनाया।

इस खबर के बाद एसपी ने जिले के सभी एसएचओ को सख्त निर्देश दिए कि रात 8 बजे के बाद किसी भी सूरत में शराब नहीं बिकनी चाहिए। लेकिन 12 अप्रैल शनिवार को दैनिक भास्कर टीम ने शहर की प्रमुख शराब दुकानों पर दोबारा निगरानी रखी, तो यह सामने आया कि एसपी के आदेशों को भी ठेकेदारों ने ताक पर रख दिया है। दैनिक भास्कर टीम ने देखा कि कई दुकानों पर रात 11 बजे तक शराब बेची जाती रही। दुकान के शटर भले ही बंद थे, लेकिन अंदर से गुप्त खिड़कियों, छोटे रास्तों और कर्मचारियों के माध्यम से बोतलें ग्राहकों को दी जा रही थीं।

कुछ जगह तो सेल्समैन शटर के पास खड़े होकर इशारों में ग्राहकों को बुलाकर बोतलें थमाते दिखे। प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे अवैध कारोबार को लेकर एक बड़ा सवाल उठाता है, कि क्या पुलिस की पकड़ सिर्फ आमजन पर ही चलती है। शराब माफिया खुलेआम आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ड्राई डे और रात 8 बजे के बाद शराब बिक्री बंद करने का आदेश सिर्फ कागजों की खानापूर्ति बन कर रह गया है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा