Search
Close this search box.

नारी शक्ति गौरव अवार्ड 13 अप्रेल को, सैकड़ों प्रेरणादायी महिलाओं का होगा सम्मान…..

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR News बीकानेर। कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा 13 अप्रैल 2025, रविवार को नारी शक्ति गौरव अवार्ड 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि जस्सूसर गेट स्थित पुष्करणा भवन में 13 अप्रेल को दोपहर लगभग एक बजे यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा।

समारोह में महिला सशक्तिकरण, खेल, शिक्षा, चिकित्सा, कानून एवं प्रशासन, वन्य जीव संरक्षण, पर्यावरण, राजनीति तथा अन्य सामाजिक सेवाओं से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं को नारी शक्ति गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

अध्यक्ष भाटी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को प्रोत्साहन एवं सम्मान प्रदान करना है।

कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं के रूप में श्री करणी समर्थ सेवा समिति, लव ओवर कैफे, बेजुबान जानवर वेलफेयर, अलाइंस इंस्टीट्यूट एवं वीर सामाजिक कार्य समिति की सक्रिय भागीदारी रहेगी। समारोह में किरण गोदारा, अपर्णा गुप्ता, सुमन छाजेड़, आशा नैनवाल का मुख्य आतिथ्य रहेगा।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा