Search
Close this search box.

पांचवीं और आठवीं बोर्ड एग्जाम के लिए ग्रेड तय:पहली बार 40 परसेंट से कम मार्क्स आने पर स्कूल में फिर से देना होगा एग्जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में पास होने के लिए 33 परसेंट मार्क्स चाहिए लेकिन राजस्थान में पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा में चालीस फीसदी से ज्यादा अंक आने पर ही अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। इससे कम मार्क्स आने पर स्टूडेंट्स को स्कूल में ही फिर से एग्जाम देना होगा। स्कूल एग्जाम में भी इससे कम मार्क्स आए तो स्टूडेंट्स को स्पेशल क्लास में बैठना होगा। जहां इनका शैक्षिक स्तर सुधारा जाएगा

प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय की सहायक निदेशक चंद्र किरण पंवार की ओर से आदेश जारी किया गया है। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय के सहायक निदेशक कुलदीप बुढ़ानिया ने बताया- स्टूडेंट्स के कम मार्क्स आने पर उनको विशेष क्लास में पढ़ाकर स्तर सुधारा जाएगा ताकि आगामी क्लासेज में उसे परेशानी न हो

ये रहेगी ग्रेडिंग व्यवस्था

A ग्रेड : 81 से 100 परसेंट मार्क्स
B ग्रेड : 61 से 80 परसेंट मार्क्स
C ग्रेड :41 से 60 परसेंट मार्क्स
D ग्रेड : 33 से 40 परसेंट मार्क्स
E ग्रेड : 00 से 32 परसेंट मार्क्स

25 लाख स्टूडेंट्स

इन दोनों एग्जाम में राजस्थान के करीब 25 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं। अकेले पांचवीं बोर्ड में ही 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं। आमतौर पर अधिकांश स्टूडेंट्स डी ग्रेड से ऊपर मार्क्स लेते हैं लेकिन कुछ स्टूडेंट्स डी और ई ग्रेड में भी अटक जाते हैं। ये बच्चे पास तो हो जाते हैं लेकिन अगली क्लास में पढ़ नहीं पाते

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सत्कार सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर आयोजन के लिए की गई मीटिंग

बीकानेर। सत्कार सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा मीटिंग आयोजित की गई, समिति द्वारा लगातार नवमी बार सेवा शिविर का आयोजन कोडमदेसर फांटे से 1 किलोमीटर

दाऊजी रोड़ के एंजल स्पा पर पुलिस की रेड,चार महिलाओं सहित आठ को पकड़ा,शिकायत के बाद भी नहीं हो रहीं थीं थाना स्तर पर कार्यवाही

बीकानेर। बीकानेर में स्पा की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा थम ही नहीं रहा है। उल्टा यह धंधा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दाऊजी

वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला,  रेंजर मोहिनी चौधरी पर पेट्रोल डालकर ज़िंदा जलाने की कोशिश

बीकानेर,उपवन संरक्षक,बीकानेर के निर्देशन में अवैध वन उपज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ग्राम खोडाला क्षेत्र में वन विभाग की

मुक्ता प्रसाद में हुए दंपत्ति हत्याकांड में पुलिस ने बरामद किए 1 किलो के करीब  सोना-चांदी के आभूषण

बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक दम्पति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने अब बरामदगी शुरू कर दी है। मंगलवार