Search
Close this search box.

जस्सुसर क्षेत्र मे चोरों ने दिनदहाड़े बंद मकान को बनाया निशाना,जेवरात सहित नगदी पर किया हाथ साफ़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की यह वारदात रजनी हॉस्पीटल के पास स्थित कपिल रामावत के मकान में हुई। अज्ञात चोर ने घर की बालकीनी से घर में प्रवेश किया और अंदर ताले तोड़कर सोने के दो मंगलसूत्र, चार सोने की कड़ी, दस नग छोटी व बड़ी सोने की अंगूठी, दो सोने की रखड़ी, आठ नग चांदी की पायजेब सहित 45500 रूपये नकद ले गये। जानकारी के अनुवार परिवादी कपिल रामावत के परिवार में मौत हो रखी है। जिसके चलते शुक्रवार शाम करीब सात बजे परिवार वाले काशी विश्वनाथ के पास गये हुए थे। वापस करीब नौ बजे लौटे तो परिवार वालों के होश उड़ गये। घर के ताले टूटे पड़े थे। घर में सामान बिखरा हुआ था। देखा तो अलमारियों से सोने-चांदी के आभूषण, बैग से नकदी पार थी। जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को इतला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरी की वारदात के बाद परिवारजनों व आस पास रहने वालों का जमावड़ा हो गया। सभी इस बात को लेकर चिंतित थे कि आखिर दो घंटे के दरम्यिान में चोरों ने घर में सैंधमारी कर लाखों का सामान समेट फरार हो गये। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की