Search
Close this search box.

विवाह समारोह में जोधपुर गया था परिवार,पिछे से 2 चोरों ने किया हाथ साफ़,CCTV फुटेज से पकड़ में आए चोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 बीकानेर। बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में हुई चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विवाह समारोह में हिस्सा लेने परिवार बाहर गया था, वापस लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कुछ ही दिनों में चोरी का पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ज्वेलरी ले गया चोर

मुरलीधर व्यास कॉलोनी में कल्ला पेट्रोल पंप के पास रहने वाले भानू प्रताप नायक ने पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दी थी। नायक का कहना है कि वो अपने परिवार के साथ विवाह समारोह में हिस्सा लेने जोधपुर गया था। 6 फरवरी को ये लोग गए थे और 14 फरवरी को वापस लौटे थे। 6 फरवरी को दोपहर लगभग 1 बजे घर से परिवार सहित बहिन के बेटे की शादी में जोधपुर जाने के लिए निकले थे।

शादी से वापस सात फरवरी को वापस आए तो घर के मैन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अन्दर कमरे का भी ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी में से सामान बाहर निकाला हुआ था। चोरों ने हमारे घर से 5 चांदी के सिक्के, एक चांदी की पायल की जोडी, सात चांदी की अंगूठी, बीस चांदी की बिछिया, एक जोडी सोने के झुमके, एक टैबलेट और 8 हजार रुपए नगद थे। जो अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

फुटेज के आधार पर पकड़ में आए चोर

नकबजनी की वारदात को गम्भीरता से लेते हुए हेड कॉन्स्टेबल शेरसिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। हैड कानि ने कल्ला पेट्रोल पम्प के पीछे मुरलीधर कॉलोनी में हुई नकबजनी की वारदात में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक कर सीसीटीवी फुटेज व आसूचना एकत्रित कर नकबजनी की वारदात को ट्रेस कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इन दोनों ने नकबजनी की वारदात स्वीकार की। जिस पर दोनों आरोपी प्रहलाद लावा पुत्र श्री चम्पाराम लावा उम्र 18 साल निवासी चौधरी धर्म कांटे के पीछे, हनुमान जी मंदिर के पास, वार्ड नम्बर 01 बंगलानगर पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर और लिछुराम छुरंग पुत्र आदु राम छुरंग जाति जाट छुरंग उम्र 25 साल निवासी चौधरी धर्म कांटे के पीछे, तिरूपति स्कूल के पास, वार्ड नम्बर 01 बंगलानगर पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर मकान से नकबजनी किये गये गये जेवरात व एक टैबलेट बरामद किया गया।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की