Search
Close this search box.

हत्या की योजना बना रहे 3 आरोपियों को 3 दिन की रिमांड,3 पिस्टल व 52 कारतूस सहित पकड़ा,रोहित गोदारा, लॉरेंस विश्नोई का हाथ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। बीकानेर के कॉलोनाइजर की हत्या की योजना में पकड़े गए युवकों को पुलिस ने आज न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों पर तीन दिन का रिमांड मंजूर कर लिया है। अब पुलिस पानीपत हरियाणा निवासी राहुल जाट सहित सिंथल नापासर निवासी रोहित राणा उर्फ लाला व चाखु, फलौदी निवासी मोहित राणा से पूछताछ करेगी। मामले की जांच अब जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेंद्र पचार के हाथ में हैं।

बता दें कि रविवार रात नौ बजे पुलिस ने जयपुर रोड़ से तीनों आरोपियों को तीन व 52 कारतूस सहित पकड़ा था। इनमें राहुल शूटर है। वहीं रोहित निशानदेही के लिए नियुक्त किया गया था। मोहित की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं है।

बताया जा रहा है कि राहुल रतनगढ़ तक आया था, इसके बाद रोहित उसे बस में बीकानेर लाया। एक दिन नापासर व एक दिन गंगाशहर की शिव वैली में रुकने की बात बताई जा रही है। नया अपडेट यह है कि आरोपी शिववैली के होटल में नहीं बल्कि किसी रिश्तेदार के यहां रुके थे। हालांकि इस मामले में पुख्ता जानकारियां आनी अभी भी शेष है। चूंकि आरोपी इतनी आसानी से सबकुछ सच नहीं बताते, वे पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी करते हैं। ऐसे में बुधवार का दिन कई राज खुलने की संभावना बताई जा रही है। 

सूत्रों के मुताबिक पुलिस विरेंद्र चारण की तलाश कर रही है। इस मामले में अगली कड़ी वही है। बताया जा रहा कि आरोपियों की रोहित गोदारा से भी निरंतर बात हो रही थी। विरेंद्र सोमवार सुबह 10 बजे राहुल आदि को मिलने वाला था। पुलिस ने उससे 13 घंटे पहले ही तीन आरोपियों को दबोच लिया। 

मामले में लॉरेंस विश्नोई का नाम भी आ रहा है। हालांकि पूरा सत्य पूछताछ के बाद ही सामने आएगा। और फिर टारगेट के बारे में भी तो अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की