Search
Close this search box.

राजस्थानी भाषा को 8 वीं अनुसूची में शामिल करने व राजभाषा घोषित करवाने को लेकर राजस्थानी मोट्यार परिषद बीकानेर का प्रतिनिधिमंडल मिला केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम जी से

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। राजस्थानी भाषा को 8 वीं अनुसूची में शामिल कर मान्यता दिलाने व प्रदेश में राजभाषा का दर्जा दिलाने को लेकर राजस्थानी मोट्यार परिषद बीकानेर के प्रतिनिधि- मंडल ने आज केंद्रीय कानून एवं विधि मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल से सांसद सेवा केन्द्र, बीकानेर में मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम जी मेघवाल ने बताया की केंद्र सरकार और राज्य सरकार का रूख राजस्थानी भाषा को लेकर सकारात्मक है, राज्य सरकार द्वारा नई शिक्षा- नीति के तहत प्राथमिक शिक्षा में राजस्थानी भाषा को जोड़ने का प्रयास चल रहा है और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का विजन है कि पूरे देश में विद्यार्थियों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा मिले, इसके लिए हम गंभीरता से काम कर रहे हैं। राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने का पुरा प्रयास करेंगे और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम आपके सामने होंगे।
राजस्थानी मोट्यार परिषद के प्रतिनिधि-मंडल ने कानून मंत्री अर्जुनराम जी से आग्रह किया की आप माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलालज जी शर्मा से मुलाकात कर जल्द ही राजस्थानी भाषा को प्रदेश की राजभाषा का दर्जा दिलाने का प्रयास करें। कानून मंत्री होने के नाते आप कानूनी पेचीदगियों को खत्म कर इस ऐतिहासिक कार्य को जल्द पुरा करवाने की मांग रखी। मोट्यार परिषद के इस प्रतिनिधि- मंडल में डाॅ.नमामीशंकर आचार्य, राजेश चौधरी, रामअवतार उपाध्याय, एड.हिमांशु टाक , प्रशान्त जैन, कमल किशोर मारू, एड. राजेश कड़वासरा, शुभकरण उपाध्याय, नखतू चंद, पप्पू सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा