Search
Close this search box.

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ यशपाल गहलोत की अगुवाई में कोटगेट पर प्रदर्शन, पुलिस की निंदा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर , 8 फ़रवरी। अमेरिका से भारतीय युवाओं को डिपार्ट करते वक्त बेड़ियां डालने के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के नेताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शनिवार सुबह ग्यारह बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ता कोटगेट पर एकत्र होना शुरू हो गए। धीरे-धीरे पुलिस बल भी बढ़ता चला गया। बारह बजे तक कोटगेट पर भारी संख्या में कांग्रेसी पहुंच गए। शहर व देहात कांग्रेस ने एक साथ मिलकर यहां विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि अमेरिका ने भारतीय नागरिकों का अपमान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रवाद की बात करते हैं लेकिन इतनी बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उनके हाथ और पैर में बेड़ियां बांधी गई। इसके बाद भी मोदी और ट्रम्प ने माफी नहीं मांगी। गहलोत ने शुक्रवार को कलेक्टरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीवार का विरोध करते हुए कहा कि इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है। पुलिस प्रशासन जनता के बजाय भाजपा के लिए काम कर रही है।

देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम गोदारा ने कहा कि यूथ कांग्रेस पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। विरोध प्रदर्शन करना लोकतंत्र का हिस्सा है। प्रदर्शन पर लाठीचार्ज करके प्रशासन ने लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया है।  संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि यशपाल गहलोत बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में पुतला दहन के समय कांग्रेस जनों ने भारतीयों का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, सरीखे नारों के साथ पुतला दहन किया।

प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि भारतीय अपमान पर प्रधानमंत्री की चुप्पी इस बात का परिचायक है कि कहने की लिए 56 इंची है बाकी इनका हौसला चुहिया से भी कम का है। प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि जिस तरह भारतीय लोगों को अमेरिका भारत छोड़ कर गया ऐसा तभी हो सकता है जब आपके परिवार का नेतृत्व दिशाहीन और कमजोर हो। प्रदेश महासचिव लूणकरणसर प्रत्याशी डॉ.राजेंद्र मुंड ने कहा कि भारतीय इतिहास का ऐसा पल है जब हम इस बात पर शर्मिंदा है कि वतन की अब बान शान की रक्षा करने वाले इस भारत की बागडोर ऐसे कमजोर व्यक्ति के हाथ भी हो सकती है जिसको इस कृत्य पर गुस्सा ना आया हो।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बीकानेर में तीन लोगों की हत्या,एक गंभीर,दो शव शोभासर रोड़ पर मिले, पढ़ें ख़बर

बीकानेर।बीकानेर में रुपए दोगुना करने का झांसा देकर तांत्रिकों ने नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे दो तांत्रिक समेत तीन की मौत हो गई। दो अन्य

कृषि विभाग के मंत्री किरोड़ी का चला ‘डंडा’ जांच में क्लीन चिट देने वाले 11 अफसरों को किया सस्पेंड

जयपुर ,14 जून। राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने महकमें के 11 अफसरों को सस्पेंड कर दिया। बीते दिनों मंत्री ने प्रदेश

बैंक के इस नकली ऐप से रहे सावधान मिनटों में खाली कर रहा अकाउंट, लोगों तक ऐसे पहुंचा रहे ठग,पुलिस ने किया अलर्ट

बीकानेर।राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एक नकली ऐप को लेकर लोगों को सर्तक किया है। ऐप के जरिए लोग साइबर धोखाधड़ी का शिकार

कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार,कोटगेट पुलिस ने मारा छापा

बीकानेर। बीकानेर शहर के कोटगेट थाना पुलिस ने रानी बाजार पुल के पास एक कैफे की आड़ में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का