Search
Close this search box.

बीकानेर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। अमेरिका से डिपार्ट करते हुए भारतीय नागरिकों के पैरों और हाथों में जंजीर बांधने के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने बीकानेर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। कुछ कार्यकर्ताओं के चोट भी आई, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

कांग्रेस नेता शुक्रवार दोपहर जैसे ही कलेक्ट्रेट के पास पहुंचे। पुलिस ने बेरिकेड्स से रास्ता बंद कर दिया। कार्यकर्ता भी पूरे जोश में थे और बेरिकेड्स को धक्का देकर आगे निकलने लगे। पुलिस और आरएएसी के जवानों को ये एहसास ही नहीं था कि कार्यकर्ता इतनी तेज गति से अंदर घुसने का प्रयास करेंगे।

जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड्स को धक्का दिया। तब एक-दो जवान बेरिकेड्स के नीचे आ गए। पुलिस और आरएसी के जवान संभले और कार्यकर्ताओं को पीछे धकेलने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए बार-बार अंदर जाने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के हाथ और सिर में चोट आई।

देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने आरोप लगाया कि पुलिस ने निर्ममता के साथ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया। घायल हो चुके कार्यकर्ताओं पर भी लाठीचार्ज का सिलसिला जारी रखा। जिससे कुछ लोगों को गंभीर चोट आई है। सियाग ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश और देश के यूथ का अपमान कर रही है। अमेरिका में भारतीय युवाओं को जिस तरह बेइज्जत करके निकाला गया, उससे साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के दबाव में है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की