बीकानेर पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए सभी थानों को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए टारगेट दे दिए गए हैं। नोखा और पांचू में अलग-अलग कार्रवाई को अंजाम दिया है। नोखा में एक साथ दो कार्रवाई की गई, वहीं पांचू में भी नशे की तस्करी करने वालों की धरपकड़ हुई।
बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से नशे के खिलाफ सख्त अभियान चल रहा है। पहली कार्यवाही नोखा में हुई जहां एक कार से 22.16 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। वहीं दूसरी कार्रवाई नोखामें ही 21.3 ग्राम स्मैक एक और युवक से बरामद की गई। ऐसे में दो तीन जनों को गिरफ्तार करके उनसे करीब 44 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने पहलेस्वरूप ब्राह्मण उम्र 23 साल, निवासी उगमपुरा और विशाल उपाध्याय उम्र बीस साल निवासी उगमपुरा को गिरफ्तार किया है। दूसरी कार्रवाई में मालचंद ब्राह्मण उम्र 43 साल को हरिराम मंदिर से गिरफ्तारकिया गया।
उधर, पांचू पुलिस ने डोडा पोस्त की तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीओ हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में विक्रम सिंह उम्र तीस साल को जोरावरपुरा नोखा से गिरफ्तार किया।
