- हाईकोर्ट ने भर्ती निकाली
- 144 पदों पर होगी भर्ती
- 23 से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
DNR NEWS
Govt Job 2025: प्रदेश के जिला न्यायालयों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में 144 स्टेनोग्राफर्स की भर्ती होगी। चयन परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा।
इनमें से 133 पद हिंदी स्टेनोग्राफर व 11 पद अंग्रेजी स्टेनोग्राफर्स के है। हाईकोर्ट ने इन पदों के लिए भर्ती निकाल दी है। उसके अनुसार 23 जनवरी को दोपहर एक बजे से ऑनलाइन आवेदन जमा कराए जा सकेंगे। 23 फरवरी को शाम 5 बजे तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
जिला न्यायालयों में गैर जनजाति (नॉन टीएसपी) क्षेत्र में हिंदी स्टेनोग्राफर के 110 व अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के 8 पद रहेंगे। जनजाति (टीएसपी) क्षेत्र में हिंदी स्टेनोग्राफर के 11 व अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के 3 पद हैं। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में सभी 12 पद हिंदी स्टेनोग्राफर के है, जिनमे से 8 पद गैर जनजाति क्षेत्र के लिए व 4 पद जनजाति क्षेत्र के लिए है।
