Search
Close this search box.

Bikaner:-घर के बाहर हादसे में मृत और घायलों को देखकर घबराई महिला ने तोड़ा दम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। सड़क हादसे में मरने वालों के परिवार पर तो दुःखों का पहाड़ टूटा ही है लेकिन हादसे में मृत और घायलों को देखकर एक महिला की भी मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हंसेरा ग्राम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्रि में हुए हादसे में एक तरफ गाड़ी में सवार चार लोगों की जान चली गई वहीं पास के घर में रहने वाले
एक परिवार पर भी दुख का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के शोर और हाहाकार को सुनकर हंसेरा गांव की एक महिला सुमन अपने घर से दौड़कर बाहर आई और सड़क पर हताहत शव और घायलों को देखकर बुरी तरह घबरा गई और उसकी तबियत बिगड़ी गयी थी। जहां से परिजन उसे घर लेकर गए और उसकी तबियत और ज्यादा खराब होने लगी तो परिजन उसको पीबीएम अस्पताल ले गए। लेकिन देर रात वहां उसने दम तोड़ दिया। महिला का गांव में गमगीन माहौल में रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। मृतक सुमन पत्नी श्यामलाल शर्मा निवासी हंसेरा है जिसकी उम्र महज 35 वर्ष की थी पति मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जब उसके घर के पास हादसा हुआ तो उसको लगा कि कही उसके परिजन तो नही है इस लिए वो दौड़कर हादसे वाली जगह आ गयी थी। हालांकि उसको सभी ने समझाया भी था कि हादसे में उसके परिवार से कोई नही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की