Search
Close this search box.

बीकानेर में युवक को लगा दिया गलत इंजेक्शन,हो गई मौत,परिजनों ने किया शव लेने से किया इंकार।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर जिले में एक व्यक्ति की गलत इंजेक्शन से मौत होने का आरोप डॉक्टर्स पर लगाया गया है। आक्रोशित परिजनों ने PBM Hospital मोर्चरी के आगे धरना दे दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र के दावा गांव के रहने वाले हनुताराम के शरीर में इंफेक्शन हो गया था । उसने चरकड़ा अस्पताल में इंजेक्शन लगवाया। इसके बाद उसके पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल गया। वापस डॉक्टर को दिखाने के बाद उन्होंने उसे बीकानेर रैफर कर दिया। यहां पीबीएम हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई।

धरने पर बैठे परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया जिससे हनुताराम की मौत हो गई। परिजनों ने पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के सामने धरना देकर शव लेने से इनकार कर दिया है। मांग उठाई है कि दोषी डॉक्टर को गिरफ्तार करो। इसके साथ ही मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग भी की है। चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की