Search
Close this search box.

2 दिन ढूंढने के बाद भी इंदिरा ग़ांधी नहर में नही मिली लड़की,पुलिस को गुमराह करने का शक।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के इंदिरा गांधी नहर में डूबने के मामले से पर्दा अब तक नहीं उठ सका है। दो दिन से नहर में चक्कर लगा रही एसडीआरएफ की टीम को न तो लड़की मिली है और न कोई अन्य सुराग। इस बीच पुलिस अब नहर से बाहर लड़की की तलाश कर रही है। साथ ही उस युवक की तलाश की जा रही है, जिसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है।

दुपट्टा और हाथ का कड़ा मिला

छत्तरगढ़ से करीब 5 किलोमीटर दूर इस लड़की के घर से गायब होने के बाद इंदिरा गांधी नहर के पास दुपट्टा और हाथ का कड़ा मिला था। ऐसे में पुलिस ने इंदिरा गांधी नहर में एसडीआरएफ की टीम को उतार दिया। ये टीम पिछले दो दिन से तलाश कर रही है लेकिन लड़की का अता-पता नहीं मिल पाया है। ऐसे में पुलिस ने दूसरे एंगल पर काम शुरू किया है। आशंका है कि लड़की ने पुलिस को नहर के पास उलझा दिया है और खुद कहीं और निकल गई है। ऐसे में अब लड़की और लड़के दोनों की तलाश की जा रही है। हालांकि, नहर से बाहर भी दोनों का पता नहीं चला है। लड़की के पिता ने एक मामला युवक के खिलाफ भी दर्ज कराया है। जिसमें एक युवक पर अपनी लड़की को परेशान करने का आरोप लगाया है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की